झारखंड में किशोरी ने अस्मत बचाने को हत्या की

रांची, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में एक किशोरी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले वृद्ध की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सुकन घाशी (65) का शव बुधवार को झारखंड के चतरा जिले के कटही जंगल में मिला था। शव पर चाकू से गोदे जाने के निशान थे।

पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू और एक दुपट्टा मिला था। ग्रामीणों द्वारा यह बताए जाने पर कि दुपट्टा किसका है, पुलिस ने 15 वर्षीया किशोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि किशोरी ने हत्या की बात कबूली है और उसने बताया कि उसने हत्या इसलिए की क्योंकि उस व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की थी और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

सुकन अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था और उसी दौरान उसकी किशोरी पर नजर पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493