झारखंड में ग्रामीणों ने डकैत को मार डाला

रांची, 21 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गिरीडीह जिले में अपराधियों का एक गिरोह डकैती डाल रहा था, और इसी दौरान ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने उसके हाथ भी काट दिए, जिसके कारण डकैत की रविवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को कहा कि डकैत शनिवार रात एकदावरिया गांव में दो घरों में घुस गए और सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य सामान लूट लिए।

ग्रामीणों को डकैती के बारे में जानकारी हुई तो वे पारंपरिक हथियारों के साथ बड़ी संख्या में जमा हो गए। डकैत गांव से भाग गए, लेकिन उनमें से एक पकड़ा गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने उस डकैत की पिटाई की और उसका एक हाथ काट लिया। पुलिस ने बाद में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493