झारखंड में चिकित्सक दिन भर की हड़ताल पर

रांची, 7 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में चिकित्सक राज्य सरकार द्वारा पेश की गई नई अवकाश व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को दिनभर की हड़ताल पर हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने चिकित्सकों को छुट्टी देने का अधिकार गांव के मुखिया को दे दिया है।

हड़ताल में लगभग 1,880 सरकारी चिकित्सक शामिल हैं।

झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष बिमलेश ने संवाददाताओं को बताया, “हमने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई छुट्टी व्यवस्था के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। अगर सरकार नई अवकाश व्यवस्था वापस नहीं लेती तो, हमारा अगला कदम आंदोलन होगा।”

झारखंड में चिकित्सक और शिक्षक राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई अवकाश प्रणाली का विरोध कर रहे हैं।

नई प्रणाली के मुताबिक, चिकित्सकों को प्रखंड और शिक्षकों को ग्रामीण इलाकों में तैनात किया जाएगा और उन्हें गांव के मुखिया से छुट्टी लेनी होगी, उन्हें चिकित्सकों और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराने का अधिकार दिया गया है।

झारखंड चिकित्सक और प्राथमिक शिक्षक संघ ने पिछले महीने प्रणाली में बदलाव न होने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी थी।

शिक्षक संघ का मानना है कि नई छुट्टी प्रणाली से शिक्षा प्रणाली में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ जाएगा।

चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वहीं मरीजों पर भी चिकित्सकों की हड़ताल का प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी गणेश ने कहा, “मेरे हाथ की हड्डी टूट गई है। रांची अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं है, अब मैं दोस्त से पैसे उधार लेकर निजी अस्पताल में इलाज करा रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493