झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 44.28 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

रांची, 6 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत झारखंड की चार संसदीय सीटों पर दोपहर एक बजे तक 44.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कोडरमा में सर्वाधिक 48.28 प्रतिशत मतदान हुआ जिसके बाद रांची (44.69 प्रतिशत), हजारीबाग (44.56 प्रतिशत) और खूंटी (36.55 प्रतिशत) रहे।

राज्य में दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।

इस दौरान झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी वोट डाले।

चारों संसदीय क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही थीं। चारों सीटें, विशेषकर खूंटी के नक्सल प्रभावित होने के बावजूद यहां मतदाता अच्छी संख्या में मतदान करने आ रहे हैं।

इस दौरान चार सीटों – कोडरमा (14), रांची (20), खूंटी (11) और हजारीबाग (16) पर कुल 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों में 8,834 मतदान केंद्रों पर कुल 65,87,028 मतदाता हैं।

इन चुनाव में कोडरमा संसदीय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राजकुमार यादव, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अन्नपूर्णा देवी, रांची से भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय, खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा तथा हजारीबाग से भाजपा के जयंत सिन्हा, कांग्रेस के गोपाल साहू और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता चुनाव लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493