झारखंड में नक्सलवादियों ने तीन वाहनों में आग लगाई

रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार को नक्सलवादियों ने कोयले की ढुलाई में लगे तीन वाहनों को फूंक दिया।

तंदवा में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से जुड़ी एक निजी कंपनी पर करीब 10 से 15 नक्सलियों ने धावा बोल दिया। यह घटना सीसीएल की मगध कोयला खान परियोजना पर हुई।

इस हमले के पीछे की वजह नक्सलियों को धन देने से मना करना बताया जा रहा है।

साल 2016 में नक्सलवादियों द्वारा कई विकास कार्यो में लगे 50 से ज्यादा वाहनों को जला दिया गया था। झारखंड के 24 जिलों में से 18 में नक्सलवादी सक्रिय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493