रांची, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों ने हरकटवा नदी पर पुल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली निर्माण मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
करीब 15 से 25 नक्सलियों के समूह ने बंध पंचायत के कार्यालय पर धावा बोलकर मिक्सर मशीन, जेनरेटर और वाहन को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कहा कि संरक्षण धन देने से मना करने की वजह से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
dharmpath.com dharmpath