झारखंड में नक्सलियों ने 6 वाहनों को फूंका

रांची, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में सड़क निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने शुक्रवार को छह वाहनों में आग लगा दी। नक्सलियों ने मजदूरों को अपनी अनुमति के बगैर काम नहीं करने की चेतावनी दी।

यह घटना गुमला जिले के घाघरा पुलिस थाने के नवानी गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नक्सलियों ने एक व्यक्ति अरुण पांडेय के स्टोन क्रशर पर शुक्रवार की सुबह हमला किया व छह वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने हवा में गोलीबारी की और घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा छोड़ गए।

क्रशर का इस्तेमाल सड़क के निर्माण में हो रहा था।

पर्चे के जरिए नक्सलियों ने मजदूरों से क्रशर पर काम नहीं करने की भी अपील की।

विद्रोहियों को धन (लेवी) देने से इनकार करना घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493