झारखंड में नक्सली गिरफ्तार

रांची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में रविवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

रांची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में रविवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबद्ध नक्सली, अक्षय कुमार सिंह को गुमला जिले के पीपल गोलंबर से खूंटी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक लेटर पैड, उगाही के लिए बनाई गई लोगों की एक सूची, और पीएलएफआई का घोषणा-पत्र बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह एक बस में यात्रा कर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493