रांची, 20 मई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले में सोमवार को एक नक्सली हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रांची, 20 मई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले में सोमवार को एक नक्सली हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रतिबंधित वामपंथी नक्सली समूह के सदस्यों ने हुडांगा गांव में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और फिर एक पुलिस बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
हमले के वक्त पुलिसकर्मी सुरू सिंचाई परियोजना और बांध की सुरक्षा के लिए जा रहे थे।
घायल पुलिसकर्मियों को जमशेदपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath