झारखंड में निर्दलीय विधायकों ने कोविंद को वोट दिया

रांची, 17 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के तीन निर्दलीय विधायकों ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया।

तीन निर्दलीय विधायकों गीता कोडा, भानु प्रताप शाही और एनोस एक्का ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया।

गीता कोडा ने मीडिया से कहा, “हमने राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए।”

झारखंड के 81 विधायकों में से 80 ने विधानसभा परिसर में मतदान किया। यहां मतदान जारी है।

राज्य के जेल में बंद तीन विधायकों ने अदालत से अनुमति लेकर मतदान किया। इसमें हत्या के मामले का सामना कर रहे भाजपा के संजीव सिंह, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रदीप यादव और स्वतंत्र विधायक एनोस एक्का शामिल हैं। एक्का भी हत्या के मामले का सामना कर रहे हैं।

प्रदीप यादव गोड्डा जिले में अडानी पॉवर के खिलाफ गांव वालों को भड़काने के मामले में जेल में है।

राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव में राज्य के 50 विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

अपना वोट देने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, “राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत 200 फीसदी तय है। उनका चुनाव संकेत देता है कि एक आम आदमी भारत का राष्ट्रपति हो सकता है।”

पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, “यह विचारधारा की लड़ाई है।” सोरेन विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493