रांची, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान गढ़वा जिले में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए जा रही एक महिला की बाइक से गिर जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मूर्ति देवी के पति का बाइक से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद यह घटना हुई।
घायल होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
गढ़वा जिला पलामू लोकसभा सीट के अंदर आता है।
पलामू के अलावा लोहरदगा और चतरा में सोमवार को मतदान जारी है।
dharmpath.com dharmpath