झारखंड में महिला और 2 बच्चे मृत पाए गए

रांची, 4 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गिरीडीह जिले में रविवार को एक महिला और उसके दो बच्चों का शव कुएं से बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि गंभरदीह गांव में सोनी देवी नाम की महिला ने अपनी चार साल की बेटी और एक साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

ग्रामीणों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है तो वहीं महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

उसके भाई के मुताबिक, उसे ससुरल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे थे और उन्हीं ने उसके बच्चों के साथ उसकी हत्या कर दी और बाद में शवों को कुएं में फेंक दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493