झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटें भाजपा की झोली में

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यसभा की दोनों सीटें जीत लीं। राज्य में एकजुट विपक्ष को हराने में क्रॉस वोटिंग ने मदद की।

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यसभा की दोनों सीटें जीत लीं। राज्य में एकजुट विपक्ष को हराने में क्रॉस वोटिंग ने मदद की।

81 सदस्यीय विधानसभा में 79 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 29 मत जबकि दूसरे उम्मीदवार महेश पोद्दार ने 24 मत हासिल किए। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बसंत सोरेन को 26 मत मिले।

चुनाव में जीत के लिए न्यूनतम 28 मतों की जरूरत थी। पोद्दार की जीत द्वितीय वरीयता वाले मतों के आधार पर हुई।

जेएमएम के चामरा लिंडा और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह मतदान के लिए नहीं आए।

राज्य में क्रॉस वोटिंग होते ऐसे समय में देखा गया जब सीबीआई पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान सीटों की खरीद-फरोख्त की जांच कर रही है।

झारखंड विकास मोर्चा-पी (जेवीएम-पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्यसभा चुनाव में धन बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493