झारखंड में वाहन पुल से नीचे गिरा, 8 मरे

रांची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को 20 फुट ऊंचे पुल से एक वाहन के गिर जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

जामा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिले से दुमका आ रहे वाहन के चालक का वाहन से नियंत्रण हटने से यह दुमका के लागला गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि इस वाहन में 10 लोग सवार थे, जो यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर समाचार पत्रों के बंडल की डिलीवरी करने दुमका जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि चालक को नींद आ गई और वाहन से उसका नियंत्रण समाप्त हो गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493