झारखंड में सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

रांची, 15 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई।

दुर्घटना रविवार देर रात गुमला जिले में हुई।

पुलिस के मुताबिक, तीन पहिया वाहन से 16 लोग एक समारोह से लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी और 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अवैध रूप से बालू ले जा रहा ट्रक चालक फरार हो गया। घायलों को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री रघुबर दास और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493