रांची, 8 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी है।
यह दुर्घटना रांची से लगभग 190 किलोमीटर दूर बंगाबाद-मधुपुर सड़क पर जलकडीहा गांव में हुई, जब पुलिस उपनिरीक्षक महेश वर्मा अपने परिवार के साथ शादी से लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
माना जा रहा है कि चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण कार पेड़ से टकरा गई।
चालक सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वर्मा की तैनाती पांकुर जिले में थी।
dharmpath.com dharmpath