झारखंड में सरकारी अधिकारी को गोली मारी (लीड-1)

रांची, 20 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के निकट एक सरकारी अधिकारी को गुरुवार को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह अपने कार्यालय जा रहे थे।

गृह विभाग में सेक्शन अधिकारी मनोज कुमार को कार्यालय जाते वक्त झारखंड विधानसभा भवन के पास गोली मारी गई।

घटना से नाराज राज्य सचिवालय के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कर्मचारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493