झारखंड में सोमवार को मतदान का पहला चरण, 59 उम्मीदवार मैदान में

रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड मेंपहले चरण की तीन नक्सल प्रभावित लोकसभा सीटों पर मतदान सोमवार को होगा। चुनाव में 59 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 45,26,691 मतदाता करेंगे।

यहां पहले चरण में लोहरदग्गा, चतरा और पलामू सीट पर मतदान होना है।

वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने तीनों लोकसभा सीटें जीती थीं। लोहरदग्गा सीट केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने अपने नाम की थी।

तीनों क्षेत्रों में कुल 6,072 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

चतरा में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। यहां से भाजपा के सुनील सिंह, कांग्रेस के मनोज यादव और राजद के सुभाष यादव चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि लोहरदग्गा सीट पर भाजपा के सुदर्शन भगत कांग्रेस के सुखदेव भगत को चुनौती दे रहे हैं।

पलामू सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के वी.डी. राम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गुरान राम के बीच है।

भगत के लिए चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा था कि उनकी सरकार ने ईसाइयों सहित हर धर्म के लिए काम किया है। लोहरदगा सीट पर बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493