रांची, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक निर्माणाधीन इमारत में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सोमवार को सामने आया है।
पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है और कधालबिल गांव में अपनी चाची के घर पर रहती है। वह रविवार शाम से घर से लापता थी। लड़की के माता-पिता पाकुर जिले में रहते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घर का दरवाजा बंद करने के दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद वे उसे निर्माणाधीन इमारत में ले गए, जहां उन्होंने उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सोमवार को कुछ लोगों ने उसे इस हालत में देखा, इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।
राज्य में साल 2014 में 1,122, साल 2015 में 1,198, साल 2016 में 1,146 और साल 2017 में 1,335 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।
राज्य में मार्च 2018 तक दुष्कर्म के 328 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath