झारखंड में 2 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

राची, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में दो लड़कियों को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म का वाकया सामने आया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों लड़कियां रविवार शाम कुछ खरीदारी के लिए गई थीं, जब कार सवार कुछ युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया।

पीड़ित लड़कियों का कहना है कि उन्हें राची के बरियातू में एक पहाड़ी पर ले जाया गया, जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद युवकों ने उन्हें रविवार रात को छोड़ दिया।

झारखंड में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है। राज्य में इस साल अगस्त तक अपहरण के 996 और दुष्कर्म के 1,261 मामले दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2014 की समान अवधि में इन अपराधों की संख्या क्रमश: 792 और 905 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493