झारखंड में 25 लाख रुपये के गहने लूटे

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के रांची में सोमवार को अज्ञात लुटेरों ने एक व्यापारी से 25 लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना ध्रुवा इलाके की है, जह बर्मन ज्वैर्ल्स के मालिक राज कुमार बर्मन अपनी दुकान का ताला खोलने में व्यस्त थे। इसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे गहने छीन लिए।

पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

रांची पुलिस शहर में कानून व्यवस्था हालात पर आलोचनी झेल रही है। रविवार को गैस एजेंसी के एक अधिकारी से करीब तीन लाख रुपये लूट लिए गए थे। पिछले सप्ताह यहां एक मुख्य सड़क पर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493