झारखंड में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मौत

रांची, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला उसका पड़ोसी है।

इस घटना में आरोपी 25 वर्षीय बंधन उरांव फरार है। पुलिस ने कहा कि गुमला जिले के कोल्हूटोली गांव की निवासी बच्ची रविवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी।

पुलिस ने बताया की बच्ची के माता-पिता बाजार गए हुए थे, जब यह घटना हुई। बच्ची खेलते हुए उरांव के घर में चली गई। कर्मा महोत्सव मनाने उरांव की पत्नी अपने मायके गई थी और वह अकेले था।

बच्ची के माता-पिता रात को जब घर पहुंचे, तो उरांव ने उन्हें बताया कि बच्ची उसके घर में सो रही थी।

इसके बाद, माता-पिता उसे घर ले आए। उनकी नजर बच्ची के कपड़ों पर लगे खून के धब्बों पर गई। उन्होंने देखा कि खून बच्ची के गुप्तांग से बह रहा था। इसके बाद उन्होंने गांववासियों को इसकी जानकारी दी।

गांववासियों ने शक के आधार पर उरांव को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद गांववासियों ने सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने पूरी प्रक्रिया के बाद बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि की।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493