झारखंड में 30 छात्राएं अस्पताल में भर्ती

रांची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में सोमवार को फूड प्वाइंजनिंग के कारण लगभग 30 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

रांची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में सोमवार को फूड प्वाइंजनिंग के कारण लगभग 30 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

रांची से 130 किलोमीटर दूर घाघरा में स्थित कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने नाश्ता लेने के बाद उल्टी और लूज मोशन की शिकायत की, जिसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती उपचार के बाद 20 छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं 10 छात्राओं का उपचार जारी है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

छात्राओं ने नाश्ते में ब्रेड और चाय लिया था। स्कूल के अधिकारियों को संदेह है कि विषाक्त भोजन ही बीमारी का कारण हो सकता है।

वहीं शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि कारणों का जल्द से जल्द पता लगा लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493