रांची, 25 फरवरी (आईएएनएस)। यहां एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पांच नक्सली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के नक्सलियों को शुक्रवार शाम यहां सैनिक मार्केट के एक शॉपिंग काम्प्लेक्स से कपड़ों की खरीदारी करने के दौरान गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से एक एके 47, एक एके 56 और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
झारखंड के 24 जिलों में से 18 नक्सल प्रभावित हैं।
dharmpath.com dharmpath