झारखंड विधनासभा उपचुनाव में भाजपा, आजसू आगे

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) आगे चल रहे हैं।

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) आगे चल रहे हैं।

गोमिया विधानसभा सीट पर छह चरणों की मतगणना के बाद भाजपा के माधवलाल आजसू के लंबोदर महतो से 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

सिल्ली में आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी से 1,000 मतों से आगे चल रहे हैं। झामुमो उम्मीदवार ने पांचवें चरण तक बढ़त बनाई हुई थी।

चुनाव 28 मई को हुए थे। सिल्ली में 75 फीसदी और गोमिया में 62 फीसदी मतदान हुआ था।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की गठबंधन सहयोगी आजसू और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को और आजसू ने राज्य सरकार के पूर्व कर्मचारी लंबोदर महतो को मैदान में उतारा।

झामुमो ने एक मामले में दो साल की जेल की सजा पाने के बाद अयोग्य करार दिए गए विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी को मैदान में उतारा है।

सिल्ली में झामुमो की सीमा महतो और आजसु के अध्यक्ष सुदेश महतो के बीच सीधा मुकाबला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493