रांची, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में 2017 में बच्चों का अपहरण करने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने वाले दस मुजरिमों को मंगलवार को एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
तेनुघाट न्यायालय के न्यायाधीश गुलाम हैदर ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
चार अप्रैल 2017 को बोकारो के चंद्रपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में नर्रा गांव में भीड़ ने शमसुद्दीन अंसारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। अंसारी अपनी ससुराल जा रहे थे।
राज्य में पिछले साल चार जिलों से लगभग दर्जनभर ऐसे ही मामले सामने आए थे।
dharmpath.com dharmpath