झारखंड व्यापार में आसानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा

रांची, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड सरकार एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी, जो राज्य में उद्योग लगाने की रुचि रखने वाले उद्यमियों से बात करेगी। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।

झारखंड उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राज्य सरकार ने निवेश की इच्छा रखने वाले निवेशकों से बातचीत करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है। यह फैसला राज्य की व्यापार की सुविधा नीति के तहत ली गई है।”

अधिकारी ने कहा, “राज्य सरकार ने निवेशकों की मदद के लिए श्रम, भूमि तथा अन्य क्षेत्रों में कई कदम उठाए हैं। सरकार ने निवेशकों की मदद के लिए एकल खिड़की शुरू की है।”

अधिकारी ने बताया, “11 कंपनियों ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 670 करोड़ रुपये निवेश करने में रुचि दिखाई है।” उन्होंने कहा कि राज्य को लौह अयस्क और कोयला जैसे खनिजों के लिए जाना जाता है, लेकिन खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भी असीम संभावना है। सरकार निवेशकों को इस क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493