रांची, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, पहली दुर्घटना रामगढ़ जिले में हुई, जहां एक ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रैक्टर एक ऑटो रिक्शा और दो बाइकों से टकरा गया।
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायल हो गए। घायलों में से एक की बाद में मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना गुमला जिले में हुई जब दस लोगों को ले जा रहा एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
तीसरी दुर्घटना लातेहार जिले में हुई जब एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक में आग लग गई थी।
dharmpath.com dharmpath