झारखंड : सुखदेव भगत ने उपचुनाव के लिए पर्चा भरा

रांची, 26 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा विधानसभा सीट पर 14 दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी की तरफ से भगत को सहयोग करने की घोषणा की, ताकि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी ताकतों को एक साथ लाया जा सके।

झामुमो ने उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा है। झामुमो के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव में समर्थन के लिए पार्टी नेताओं से संपर्क साधा है।

पूर्व मंत्री रह चुके झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के बंधु तिर्की भी चुनाव मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ऑल झारखंड स्टेट यूनियन (आजसू) की नीरू भगत को चुनाव मैदान में उतारा है।

आजसू के विधायक व नीरू भगत के पति कमल किशोर भगत को हत्या के प्रयास के एक मामले में जून महीने में सात साल कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद लोहरदगा सीट पर उपचुनाव की नौबत आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493