झारखंड : 25 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

रांची, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में 25 लाख के इनामी नक्सली ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वह तीन राज्यों झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कमलेश गंझू उर्फ बिरसई ने पलामू रेंज कमिश्नर मनोज कुमार व उप पुलिस महानिरीक्षक विपुल शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बिरसई की पत्नी राजकुमारी भी आत्मसमर्पण के दौरान मौजूद थी। वह प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी का उप कमांडर था।

बिरसई 1993 में 9 साल की उम्र में समूह में शामिल हुआ था। वह झारखंड के लातेहार जिले में 2013 में 17 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मास्टरमांइड था। बिरसई लातेहार जिले में 44 व गड़वाह जिले में 33 मामलों का सामना कर रहा है।

बीते तीन सालों में झारखंड में 60 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493