झुलसी विवाहिता की मौत, मामला दर्ज

दिल्ली के शिव बिहार निवासी सुरेश के अनुसार उसने अपनी पुत्री बबीता का विवाह करीब पांच साल पहले ग्राम मीरपुर निवासी युवक के साथ किया था। लेकिन बबीता के ससुरालीजन दहेज लोभी होने के कारण उसकी पुत्री को आये दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके लिए कई बार सुलह की कोशिश भी की गई। लेकिन बबीता के ससुरालीजन अपनी मांग पर डटे रहे।

सुरेश का आरोप है कि दहेज की इस मांग को लेकर सोमवार को बबीता के ससुरालीजनों ने षडयन्त्र के तहत उसकी पुत्री बबीता को जिंदा जला दिया। उसे उपचार के लिए नगर के जटिया चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां बबीता की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493