टाइगर और श्रद्धा के ‘बागी’ तेवर

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता टाइगर श्रॉफ आगामी फिल्म ‘बागी’ के पहले पोस्टर में इसी रूप में नजर आए।

टाइगर ने ट्विटर पर जारी पोस्टर के शीर्षक में लिखा है, “अभी तो हमने शुरू किया है! ‘बागी’ का पोस्टर पेश है।”

पोस्टर में श्रद्धा ग्रे जींस पहनी बैठी नजर आ रही हैं, जबकि टाइगर सिक्स पैक ऐब्स के साथ नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

सब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बागी’ टाइगर की दूसरी फिल्म है। टाइगर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म का ट्रेलर 14 मार्च को जारी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493