शाहरुख ने अपने फैन को ऑफर की जॉब

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फैन’ के लिए तैयार सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने एक फैन को जॉब ऑफर की है। दरअसल, शाहरुख के इस फैन ने फिल्म ‘फैन’ के ट्रेलर में खुद शाहरुख की जगह को फिट कर किंग खान को चौंका दिया।

शाहरुख को फैन का नया ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बनाने वाले अपने फैन को जॉब ऑफर कर दी। शाहरुख के इस फैन का नाम शिवम जेमिनी है, शिवम ने फैन का ट्रेलर रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किया।

वीडियो में शिवम ने बताया कि उसने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स की वजह से विजुअल इफेक्ट सीखा है।

फैन ने कहा, “मैंने 60 से अधिक घंटे इस पर काम किया है (क्योंकि वीएफएक्स सीखने की वजह आप -रेड चिलीज वीएफएक्स- भी हैं) इसलिए आप इसे देखें और मुझे जन्मदिन की शुभकमानाएं दें। उम्मीद है आप इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।”

वहीं शाहरुख ने इस ट्रेलर की सराहना करते हुए कहा, “तुम हमारे साथ आकर वीएफएक्स स्टूडियो मैन के तौर पर काम करो। बहुत शानदार।”

सोमवार को जन्मदिन का जश्न मना रहे शिवम इससे खासा उत्साहित हुए, उन्होंने लिखा, “बहुत अच्छा तोहफा है। धन्यवाद सर, आपने मेरा दिन बना दिया। मैं आपके साथ काम करना पसंद करूंगा।”

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493