टाइगर का मध्य प्रदेश से निष्कासन : पी.सी. शर्मा

भोपाल 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि ‘टाइगर को प्रदेश से निष्कासित कर दिल्ली भेज दिया गया है।’

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले चौहान ने पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया था कि वह किसी भी हालात से निपटने को तैयार हैं।

चौहान ने कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है, लिहाजा वे चिंता न करें।’

भाजपा द्वारा चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राज्य के जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने शुक्रवार को तंज सकते हुए कहा कि ‘राज्य से टाइगर को निष्कासित कर दिल्ली भेज दिया गया है।’

शर्मा ने आगे कहा कि चौहान ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जो भूमिका निभाई और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के चुनाव के दौरान जिस तरह की सक्रियता रही उसने कई सवाल खड़े हुए हैं। संभवता इसीलिए उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493