टाइगर को फांसी दें, उसके भाई को नहीं : सलमान (लीड-1)

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सलमान खान ने मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा का विरोध करते हुए कहा है कि याकूब को उसके भाई के किए की सजा नहीं मिलनी चाहिए।

सलमान ने शनिवार रात एक ट्वीट में लिखा, “टाइगर को फांसी दो। टाइगर को उसके भाई के लिए फांसी दी जा रही है। अरे! टाइगर कहां है? टाइगर को पकड़ो। टाइगर को फांसी दो, उसके भाई को नहीं।”

याकूब को मुंबई बम विस्फोटों का दोषी ठहराया गया और उसे 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। मुंबई के सिलसिलेवार विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 712 अन्य घायल हुए थे। याकूब इस घटना के मुख्य आरोपियों में से एक टाइगर मेमन का भाई है। टाइगर आज तक फरार है।

सलमान ने टाइगर को कायर भी कहा, जो अपने भाई को मौत के मुंह में जाता देख रहा है।

सलमान ने हैरानी जताते हुए लिखा, “हम अपने परिवार के लिए जान दे सकते हैं। टाइगर, तुम्हारे भाई को कुछ दिनों में फांसी दी जाएगी। कुछ कहो। कोई बयान दो या कहो कि वह तुम थे। तुम किस तरह के भाई हो?”

सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी आग्रह किया कि अगर उनके पास टाइगर से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो उपलब्ध कराएं।

उन्होंने लिखा, “एक निर्दोष आदमी का मरना इंसानियत का मरना है। याकूब मेनन पर टिप्पणी करने से पहले उसके बारे में पढ़ लें। टाइगर तुम कहां छिपे हो? शरीफ साब, मैं आपसे दरख्वास्त करूंगा कि अगर आपके पास टाइगर के बारे में कोई सूचना हो, तो हमें बताइएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493