‘टाइगर जिंदा है’ में भेड़ियों से लड़ते नजर आएंगे सलमान

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में भेड़ियों से जूझते नजर आएंगे। निर्देशन अली अब्बास जफर ने बताया कि आगामी फिल्म का यह सीक्वेंस बहुत-ही नाटकीय है।

जफर ने कहा, “भेड़ियों के झुंड के साथ टाइगर की मुठभेड़ फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक है। हमारा फिल्म में कुछ ऐसा करने का विचार था जो पहले कभी भारतीय पर्दे पर न देखा गया हो और जो टाइगर के किरदार को एक खास आयाम दे। यह एक बहुत ही नाटकीय दृश्य है, जिसमें टाइगर असली भेडियों से लड़ते नजर आएंगे।”

ऑस्ट्रिया के बर्फ से ढके जंगलों में इस ²श्य की शूटिंग की गई है। अंतर्राष्ट्रीय एक्शन टीम ने भेड़ियों का अच्छी तरह से ख्याल रखने और साथ ही सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए।

‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें कैटरीना कैफ भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493