टाइगर श्रॉफ के सबसे अच्छे दोस्त हैं आर्यन प्रजापति

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘बागी’ के सह-कलाकार और बाल-कलाकार आर्यन प्रजापति को बेहतरीन अभिनेता और अच्छा मित्र करार दिया।

टेलीविजन धारावाहिक ‘इशकबाज’ में नजर आ रहे आर्यन ने डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस सीजन 2’ के सेट पर पहुंचने के लिए स्कूल से आधे दिन की छुट्टी ली, जहां टाइगर फिल्म ‘फ्लाइंग जाट’ का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

टाइगर ने कहा, “आर्यन बेहतरीन अभिनेता और अच्छे दोस्त हैं। वह काफी प्रतिभाशाली हैं। मैं उनके लिए ‘इशकबाज’ जरूर देखूंगा।”

‘डांस प्लस सीजन 2’ में सुपर जज की भूमिका में नजर आ रहे कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा सेट पर आर्यन को देख कर हैरान रह गए।

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। इसमें शक्ति मोहन, पुनीत पाठक और धर्मेश येलेनडे मेंटर के रूप में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493