जादवपुर विश्वविद्यालय प्रोफेसर के बेटे के खिलाफ यौन उत्पीड़न की जांच करेगा

कोलकाता, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के बेटे के खिलाफ विश्वविद्यालय की 13 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी जांच एक कमेटी करेगी।

छात्राओं ने अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर चंद्रयी निरोगी के बेटे एकलव्य चौधरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पी.के.घोष ने आईएएनएस को बताया कहा, “कुलपति आज (बुधवार) एक कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें संकाय के सदस्य व छात्र होंगे।”

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की एक अंडरग्रेजुएट छात्रा ने एकलव्य पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया।

छात्रा ने कहा कि उसने लड़के के खिलाफ बीते साल अगस्त में पहली बार शिकायत दर्ज कराई थी।

इस पोस्ट के बाद विश्वविद्यालय की 12 और छात्राएं सामने आईं, जिन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए।

पीड़िता ने एकलव्य पर ऑनलाइन तथा व्यक्तिगत तौर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493