मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत वीडियो ‘आर यू कमिंग’ लांच कर चुके बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने शुक्रवार शाम कहा कि वह पूरा दिन काम करने के बाद अपने दोस्तों के साथ रात में पार्टी करना पसंद करते हैं।
अपनी पार्टी लाइफ के बारे में टाइगर ने पत्रकारों से कहा, “मैं रात 8 बजे के फिलोसेफी में विश्वास करता हूं, जहां आप अपने काम से व्यस्त रहने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी, मस्ती करते हैं और यही इस वीडियो से मिलता-जुलता है।”
म्यूजिक वीडियो को फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है और इसमें बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो में संगीत सचिन-जिगर ने दिया है।
‘बाघी’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता ने कहा, “रेमो के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के तहत, विशेष रूप से कुछ शानदार मूव्स के साथ वीडियो की शूटिंग मजेदार रही। यह संगीत वीडियो मजेदार, उत्साह, रोमांस से भरपूर है।”
टाइगर जल्द ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath