मुंबई में दलित बुद्धिजीवी तेलतुंबडे गिरफ्तार

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई हवाईअड्डे से दलित बुद्धिजीवी व प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम हवाईअड्डे पर उनका इंतजार कर रही थी और उन्हें तड़के करीब 3.30 बजे छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उन्हें लेकर पुणे के लिए रवाना हो गई।

बाद में उन्हें आज (शनिवार को) अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाने वाले तेलतुंबडे ने पुणे सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के लिए इसे शुक्रवार को खारिज कर दिया गया था।

उन पर प्रतिबंधित ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया’ (माओवादी) और साथ ही यलगार परिषद के साथ संबंध रखने का आरोप है, जिसने कथित तौर पर पुणे में कोरेगांव-भीमा में एक जनवरी, 2018 के जातीय दंगों और हिंसा को भड़काया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493