बिहार : शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे यहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीवान के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा, “मोहम्मद युसूफ को प्रतापपुर गांव में गोली मारी गई। शहाबुद्दीन यहीं के निवासी हैं। उसे शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।”

झा ने कहा, “हमलावरों ने युसूफ के सीने में गोली मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”

युसूफ शहाबुद्दीन के बेटे और चचेरे भाई मोहम्मद ओसामा का करीबी था।

घटना के बाद शहाबुद्दीन के समर्थन ग्रामीणों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया और कार्रवाई की मांग की।

शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली के तिहार जेल में बंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493