टाटा कम्युनिकेशंस ने नियोटेल सौदे का दस्तावेज जमा किया

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। टाटा कम्युनिकेशंस ने अपनी सहयोगी कंपनी नियोटेल के फिक्स्ड लाइन कारोबार में अपनी बहुमत हिस्सेदारी वोडाफोन की दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी कंपनी वोडाकॉम को बेचने से संबंधित दस्तावेज प्रतिस्पर्धा न्यायाधिकरण के समक्ष जमा कर दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) मे दाखिल नियामकीय सूचना में कहा है, “आठ दिसंबर, 2015 की पिछली सूचना के संदर्भ में, जिसमें कंपनी ने कहा था कि नियोटेल और वोडाकॉम ने एक सौदा किया है, जिसके तहत वोडाकॉम नियोटेल की फिक्स्ड लाइन कारोबार से संबंधित अधिकतर संपत्ति का अधिग्रहण करेगी, अन्य बातों के साथ-साथ नियोटेल का लाइसेंस शामिल नहीं है।”

टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा, “सौदे के मुताबिक नियोटेल सभी मोबाइल नेटवर्क संचालकों को रोमिंग सुविधा पेश करेगी, जिसमें वोडाकॉम भी शामिल है।”

कंपनी ने हालांकि सौदे की राशि का विवरण नहीं दिया है।

वोडाकॉम ने गत वर्ष मई में 3,200 करोड़ रुपये में टाटा कम्युनिकेशंस की नियोटेल को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493