तुरिन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के स्ट्राकर अल्वारो मोराता ने इटली के फुटबाल क्लब युवेंतस के साथ अपना करार 2020 तक के लिए बढ़ा लिया है।
मोराता (23) का मौजूदा करार जून 2019 तक के लिए था लेकिन रियल मेड्रिड के इस पूर्व स्टार ने गुरुवार को क्लब के साथ अपने करार में एक साल का विस्तार किया।
क्लब ने इसकी पुष्टि की है। क्लब के मुताबिक अब मोराता उसके लिए जून 2020 तक खेलेंगे।
स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोराता ने युवेंतस के लिए बीते एक साल में 65 मैचों में 18 गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath