कोलकाता, 20 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा कॉफी ने सोमवार को कहा कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2015 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 6.6 फीसदी बढ़ा।
आलोच्य अवधि में कंपनी को 19.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो 2014 की समान अवधि में 18.74 करोड़ रुपये था।
इस दौरान एकल आधार पर कुल आय करीब चार फीसदी बढ़कर 174.79 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 168.07 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ हालांकि आलोच्य अवधि में घटकर 30.80 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 41.83 करोड़ रुपये था।
समेकित आय इस दौरान बढ़कर 396.04 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 374.52 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath