लंदन, 19 जून (आईएएनएस)। टाटा कम्युनिकेशंस ने सोमवार को जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मलेशिया में अपनी आईजेडओ निजी क्लाउड सेवा के तीन नए नोड्स लांच किए, जो उद्यमों को हाइब्रिड क्लाउड अपनाने में मदद करेगी।
ये नए नोड्स सीआईओ को एक हाइब्रिड आईटी एन्वायरोन्मेंट बनाने में मदद करेंगे जो उद्यम-ग्रेड सुरक्षा के साथ सार्वजनिक क्लाउड की लचीलेपन को जोड़ती है।
टाटा कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष (वैश्विक उत्पाद प्रबंधन और डेटा सेंटर सेवाएं) श्रीनिवास सीआर ने एक बयान में कहा, “सीआईओ के लिए क्लाउड आधारित एप्लिकेशनों और डेटा की सुरक्षा एक मुख्य चिंता है। हमने इस चिंताओं के समाधान के लिए सीआईओ को समूचे आईटी संरचना की पूर्ण दृश्यता और नियंत्रण दिया है, जिसमें सभी नेटवर्क और डिवाइसें शामिल हैं।”
इस सेवा को टाटा कम्युनिकेशंस के वैश्विक नेटवर्क आईजेडओ इकोसिस्टम के अलावा भागीदार माइक्रोसॉफ्ट अजूरे, अमेजन वेब सेवाएं, गूगल क्लाउड प्लेटफार्म, ऑफिस 365 और सेल्सफोर्स का भी सहारा मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath