नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। पिछले पांच साल से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की स्टाइलिस्ट डिजाइनलर नंदिता मेहतानी कि कोहली के साथ काम करना काफी आसान है।
मेहतानी ने कहा कि कोहली प्रेरणादायक हैं। वह जानते हैं कि उन पर क्या अच्छा लगता है और हमेशा कुछ नया करने के लिए तैयार रहते हैं।
डिजाइनर मेहतानी ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “पिछले पांच साल से उनकी स्टाइलिस्ट होने के नाते मैं कोहली के स्टाइल को पूरे 10 नंबर देना चाहूंगी। उनके साथ काम करना प्रेरणादायक और आसान होता है।”
मेहतानी ने कहा, “कोहली जानते हैं कि उन पर क्या अच्छा लगता है और उसके साथ ही काम करते हैं। उनका व्यक्तित्व उनके हर लुक में दिखता है फिर चाहें हम किसी विज्ञापन के लिए उन्हें तैयार करें या आम दिन के लिए।”
डिजाइनर मेहतानी न केवल कोहली की बल्कि कई अन्य हस्तियों की स्टाइलिस्ट रही हैं।
स्टाइलिस्ट होने के अलावा, उन्होंने भारत और विदेश में कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम किया है।
कोहली द्वारा परिधानों के चुनाव पर सुझाव दिए जाने के बारे में मेहतानी ने कहा, “मैं इतने लंबे समय से उनके साथ काम करती आ रही हूं और इसी कारण हम दोनों एक-दूसरे को बेहद अच्छे तरीके से समझते हैं। कोहली हमेशा से ही कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वह मुझे सुझाव भी देते हैं।”
dharmpath.com dharmpath