टाटा टी-1 प्राइमा फीवर से जुड़ा यूरोप!

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। टाटा प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आयोजन बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में होगा। बीआईसी पहली बार यूरोपियन ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप (ईटीआरसी) के जाने-माने रेसर्स का स्वागत करने के लिए तैयार है।

ईटीआरसी का प्रतिनिधित्व पेश यूरोप से छह रेसर्स द्वारा किया जाएगा, जो ब्रिटिश ट्रक रेसिंग एसोसिएशन (बीटीआरए) से छह ब्रिटिश ड्राइवर्स के साथ प्रो क्लास श्रेणी में मुकाबला करेंगे।

ये चालक 2014 में पहली बार शुरू किए गए टाटा प्राइमा ट्रक रेसिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें तीन बार के ईटीआरसी चैंपियन (2005, 2006 व 2010) स्पेनिश एंटोनियो एल्बासीट, दो बार के ईटीआरसी चैंपियन (2014 और 2015) हंगरी के नोबर्ट किस और महिला ड्राइवर स्टेफनी हॉम शामिल हैं।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के कॉमर्शियल वाहन प्रमुख-मार्केटिंग यू टी रामप्रसाद ने कहा, “टाटा मोटर्स में हम इस बात से बेहद खुश हैं कि एफआईए के यूरोपियन ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप (ईटीआरसी) के नए रेसर्स के जिनमें टी1 की पहली महिला रेसर भी शामिल हैं।”

भारत की एकमात्र ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब (एमएमएससी) द्वारा ब्रिटिश ट्रक रेसिंग एसोसिएशन (बीटीआरए) के निर्देशों के मुताबिक सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों के आधार पर किया जाता है।

सीजन 4 में टाटा मोटर्स ने देश के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रांडों के साथ साझेदारी की है। ये हंै वैबको-आधिकारिक ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी पार्टनर, जेके टायर-आधिकारिक टायर पार्टनर, कैस्ट्रॉल-आधिकारिक लुब्रिकेंट पार्टनर, कमिंस-आधिकारिक इंजन टेक्नोलॉजी पार्टनर और टाटा टेक्नोलॉजीज।

अंतर्राष्ट्रीय ड्राइवर्स की मेजबानी करने के अलावा टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप का सीजन 4 दो अन्य रेस-चैंपियंस क्लास और सुपर क्लास की मेजबानी भी करेगा। टी1 रेसर प्रोग्राम के अंतर्गत भारतीय रेसर्स के साथ टी1 ट्रक ड्राइविंग के पेशे को आकर्षक बनाने के कंपनी के रणनीतिक उद्देश्य को भी बढ़ावा देता है और इसके साथ ही यह ड्राइवर्स को वाणिज्यिक वाहनों के पेशे लाने के लिए उत्प्रेरक के तौर पर काम करता है और ड्राइवर्स की कमी की समस्या का समाधान करने में भी मदद करता है।

टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप के सीजन 4 का आयोजन 19 मार्च को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493