चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु की आर.के. नगर सीट के लिए उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह सीट राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद रिक्त हुई है।
लंबे समय से अस्पताल में भर्ती जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को निधन हो गया था।
इस सीट के लिए 16 मार्च से 23 मार्च के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 27 मार्च है। मतगणना 15 अप्रैल को होगी।
पूरे चेन्नई जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसमें आर.के. नगर सीट है।
dharmpath.com dharmpath