टाटा मोटर्स का हैरियर एसयूवी बना आईपीएल का लीड ब्रांड

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। बीसीसीआई ने सोमवार को कहा कि आईपीएल में उसके ऑफिशियल पार्टनर टाटा मोटर्स का टाटा हैरियर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) आईपीएल-2019 का उसका लीड ब्रांड होगा।

हाल ही में लांच किया गया हैरियर आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों में दिखेगा और इसे मैच के दौरान स्टेडियम में शोकेस किया जाएगा।

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

चौधरी के मुताबिक हैरियर को आईपीएल के दौरान हैरियर फैन कैच पुरस्कार में भी शामिल किया जा रहा है, जहां एक हाथ से सिक्स पर कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

साथ ही सबसे पसंदीदा हैरियर फैन कैच लेने वाले एक फैन को सीजन के अंत में लक्जरी एसयूवी हैरियर को घर ले जाने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493