नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स समूह की अप्रैल में थोक बिक्री जगुआर लैंड रोवर समेत कुल 73,691 वाहनों की हुई, जोकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नौ फीसदी कम है।
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स समूह की अप्रैल में थोक बिक्री जगुआर लैंड रोवर समेत कुल 73,691 वाहनों की हुई, जोकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नौ फीसदी कम है।
वहीं, समीक्षाधीन अवधि में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहन, जिसमें टाटा डेइवू की बिक्री भी शामिल है, कुल 18,844 वाहनों की रही, जो पिछले साल के अप्रैल माह की तुलना में 36 फीसदी कम है।
कंपनी के यात्री वाहनों की अप्रैल में थोक बिक्री पिछले साल के समान माह की तुलना में छह फीसदी बढ़ी और कुल 54,847 वाहनों की बिक्री हुई।
जगुआर लैंड रोवर की कुल वैश्विक बिक्री 41,923 वाहनों की हुई।
dharmpath.com dharmpath